{"_id":"645d391039f79cbd2b0d63b4","slug":"voters-suffering-in-scorching-sun-and-heat-khalilabad-news-c-7-1-161332-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बूथ से बाहर निकाले गए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बूथ से बाहर निकाले गए विधायक
Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर प्रथम के पिंक बूथ पर मतदान के दौरान पहुंचे भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान को विरोध के चलते उल्टे पांच बाहर लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को हरिहरपुर में निकाय चुनाव मतदान के दौरान भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम के पिंक बूथ पर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। मौके पर मौजूद सपा प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल के बेटे एडवोकेट देवेश पाल सोनू ने तहसीलदार और अन्य जिम्मेदारों से विरोध दर्ज कराते हुए तत्काल विधायक को बूथ से बाहर निकालने की मांग की। अधिकारियों ने बूथ के अंदर पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला।