फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voter list not change

पुनरीक्षण के बाद भी मतदाता सूची में नहीं हुआ बदलाव

Mon, 28 Dec 2020 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
voter list not change
पुनरीक्षण के बाद भी मतदाता सूची में नहीं हुआ बदलाव
विज्ञापन

- सांथा ब्लॉक परिसर में बीएलओ को मिली नई सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण करने के बाद भी कई गांव के जारी हुए मतदाता सूची में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मतदाता सूची मिलने के बाद ब्लॉक परिसर में यह चर्चा आम रही। हालांकि आंशिक बदलाव के लिए पुन: बीएलओ को संशोधन फॉर्म दिया गया है।

सोमवार को सांथा विकासखंड के एडीओ पंचायत कार्यालय द्वारा नई मतदाता सूची संबंधित गांव के बीएलओ को वितरित की गई। इस दौरान इलाके के तमाम प्रधानी के दावेदार लोग मौजूद होकर मतदाता सूची देखने में लगे रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण किए जाने के बावजूद मतदाता सूची में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। बीएलओ कमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने धर्मसिंहवा ग्राम पंचायत का परीक्षण किया था बताया कि तमाम लोगों का विलोपन एवं परिवर्धन के लिए नाम दिया गया था बावजूद इसके नाम नहीं कटा है। नाम जुटा भी नहीं है। प्रेमचंद, घनश्याम ने बताया कि पूर्व में भेजे गए विलोपन, परिवर्धन में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विलोपन एवं परिवर्धन अगर नहीं हो सका है तो तीन जनवरी के अंदर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed