फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   volley ball tournament begins

पहले मैच में जमदाशाही की टीम रही विजेता

Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
volley ball tournament begins
पहले मैच में जमदाशाही की टीम रही विजेता
विज्ञापन

सेमरियावां। ग्राम पंचायत दरियाबाद में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान चार मैच हुए। पहले मैच में जमदाशाही की टीम विजेता रही।

वॉलीबॉल का पहला मैच में जमदाशाही और गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें जमदाशाही की टीम कांटे के मुकाबले में 15-13 प्वाइंट से गोरखपुर को हराया। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने डीएन देवरिया को 15-7 प्वाइंट से मात दी। तीसरे मैच में इलाहाबाद ने गोरखपुर को 15-5 से मात दी तथा चौथे मैच अमरडोभा और डीएन देवरिया के बीच हुआ। इसमें अमरडोभा के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए देवरिया को 15-5 से मात दी। मुख्यातिथि के सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए इस प्रकार के खेलों होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनको उभारा जा सकता है। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, संजय सिंह, मौलाना अतीक असर नदवी, आफाक अहमद, अबूजफर, हाजी मोहम्मद मुस्तफा, गुफरान मुनीर, शारिक सिद्दीकी, मकसूद खान, मोहम्मद चौधरी, अहमद हुसेन, बेलाल अहमद, उस्मान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed