फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vivekanand jayanti celebrate

विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की दी सीख

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti celebrate
्वामी विवेकानंद की जंयती के अवसर पर एचआरपीजी कॉलेज में गोष्ठी के अवसर पर मचासीन रहे अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की दी सीख
विज्ञापन

- राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें उनके विचारों को आत्मसात करने की सीख दी गई।
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विचार गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत रहे हैं। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में बोलते हुए सभी धर्म में एक सत्य की महत्ता का वर्णन किया। उन्होंने सर्वधर्म समभाव की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा वसुधैव कुटुंबकम की प्रचलित भारतीय संस्कृति की परंपरा का उद्घोष किया। धर्म के सिद्धांत में विश्वास रखते हुए विवेकानंद के विचार युवाओं को निरंतर लक्ष्य के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा देते हैं। बीएड विभाग के डॉ. विजय राय ने विवेकानंद को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नायक के रूप में रेखांकित किया तथा भारतीय समाज को आधुनिकता का मार्ग प्रशस्त करने वाला राष्ट्र नायक बताया। इस दौरान डॉ. प्रताप विजय, डॉ. अमरसिंह गौतम, विजय कुमार मिश्र, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डीपी वर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, मंजुल ज्योति वर्मा, श्याम बहादुर पांडेय, चिरंजीवी लाल, प्रिया अग्रहरी, शैलेंद्र शुक्ला, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सिंह, आचार्य करुणेश मिश्र, गोविंद, प्रदीप, चंचल, अखिलेश, दया शंकर, हनुमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed