{"_id":"625707473766a81c7061c117","slug":"vittman-declared-for-debt-khalilabad-news-gkp4332715135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण उपलब्ध कराने के लिए वित्तमान का हुआ निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण उपलब्ध कराने के लिए वित्तमान का हुआ निर्धारण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित कृषि विभाग की बैठक को संबोधित करते सीडीओ ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण उपलब्ध कराने के लिए वित्तमान का हुआ निर्धारण
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जनपद स्तरीय समिति ने किया निर्धारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खाद्यान्न उत्पादक किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं सब्जी, फूल की खेती करने वाले किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को वित्तमान निर्धारण की कार्रवाई जनपद स्तरीय तकनीकी समिति की ओर से की गई।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम खाद्यान्न फसलों धान, गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर की फसल की लागत मूल्य पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि धान के लिए 62,937.00 रुपये, गेहूं के लिए 61,766.00 रुपये का वित्तमान निर्धारित किया जाए। इसी प्रकार गन्ने की खेती के लिए 1,35,600.00 रुपये एवं गन्ना पेड़ी के लिए 1,16,600.00 रुपये निर्धारण किया गया, जबकि 5000 लेयर बर्ड के लिए 10,06,000.00 रुपये, 500 के बॉयलर बर्ड के लिए 85,000.00 रुपये, गाय-भैंस के लिए 60,000.00 रुपये निर्धारित किया गया। मत्स्य पालन उत्पादन के लिए 2,06,113.00 रुपये, मछली विक्रेता के लिए भी वित्तमान निर्धारित किया गया। केला, आलू ,प्याज, लहसुन, गेंदा फूल आदि के लिए भी वित्तमान का निर्धारण किया गया, जिसमें केला के लिए 2,50,500 रुपये, आलू के लिए 1,50,400.00 रुपये, प्याज के लिए 87,400.00 रुपये, गेंदा फूल के लिए 61,600.00 रुपये का निर्धारण किया गया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि समस्त बैंक निर्धारित वित्तमान के अनुरूप किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराएं, ताकि किसान खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्यानिक फसल की खेती करते हुए अपनी आय को बढ़ा सकें।