{"_id":"61c36a9795337e6a79295eb2","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-2-25-lakh-children-khalilabad-news-gkp420884648","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, 2.25 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, 2.25 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, 2.25 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। कहा कि बच्चों को विटामिन ए की खुराक देते समय डिस्पोजेबल चम्मच का ही प्रयोग करें। कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए किसी भी वीएचएनडी सत्र पर एक साथ 10 से अधिक बच्चे एकत्रित न हों।
सीएमओ ने कहा कि नौमाह से पांच साल तक का कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष तथा पूर्व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने कहा कि बच्चे अमूल्य हैं। इनको हर रोग से बचाने की जिम्मेदारी विभाग की है। स्वास्थ्य विभाग के हर अभियान में रोटरी क्लब सहयोग करता रहेगा। अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.वीके सोनी ने बताया कि विटामिन ए से बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी रोग और कुपोषण से बचाव होता है। मानसिक दिव्यांगता में कमी आती है। एक साल में दो बार विटामिन ए की खुराक लेने से सभी कारणों से होने वाली मृत्यु में 23 प्रतिशत कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत कमी तथा अतिसार रोग के कारण होने वाली मृत्यु में 33 प्रतिशत की कमी आती है।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, वीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन मैनेजर सुशील कुमार, राजेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इंसेट-
यह होगी विटामिन ए की डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी। जनपद में लक्षित वर्ग के 2.25 लाख बच्चे हैं। नौ माह से 12 माह तक के 13 हजार बच्चे हैं। इन्हें आधा चम्मच अर्थात एक मिली लीटर घोल दिया जाएगा। जबकि एक से दो वर्ष के 54 हजार और दो वर्ष से पांच वर्ष तक के 1.5 लाख बच्चे हैं। इन्हें एक पूरा चम्मच अर्थात 2 एमएल का घोल दिया जाएगा। कुल 2070 सत्र चलाए जाएंगे।