फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vipin jaiswal selected for swami vivekanand yuva puraskar

नंदौर के विपिन जायसवाल को मिलेगा स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार

Wed, 17 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
vipin jaiswal selected for swami vivekanand yuva puraskar
नंदौर के विपिन जायसवाल को मिलेगा स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार
विज्ञापन

बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र की नंदौर ग्राम पंचायत निवासी विनोद जायसवाल के पुत्र विपिन जायसवाल अपने वैज्ञानिक नवाचार के लिए जाने जाते हैं। उसके दम पर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। नासा व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिकों ने भी उनकी सराहना की है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर प्रदेश सरकार उन्हें स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार 2021 से सम्मानित करेगी।

स्वामी विवेकानंद राज्यस्तरीय युवा पुरस्कार प्रदेश के युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ युवाओं को प्रदान किया जाता है। उसके क्रम में सत्र 2020-21 के लिए संतकबीर नगर के नंदौर निवासी विपिन जायसवाल का चयन किया गया है। विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से जारी पत्र के माध्यम से चयन की सूचना मिलते ही जनपद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस पुरस्कार का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से तिथि एवं समय निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही चयनित युवाओं को अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा जा चुका है। इस बार विवेकानंद यूथ अवार्ड 2021 के लिए भारतीय महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया सहित अन्य आठ युवाओं को दिया जाना है।
विज्ञापन

000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed