{"_id":"61292bb08ebc3e0b132f270b","slug":"villages-alloted-for-vdo-khalilabad-news-gkp407013864","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों का आवंटन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों का आवंटन हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों का आवंटन हुआ
बजहरा न्याय पंचायत के दो-दो गांव चार ग्राम सचिवों को अतिरिक्त दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण हो जाने से ग्राम पंचायत सचिवों के गांव की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इस बार न्याय पंचायत वार सचिवों को गांव का चार्ज दिया गया है।
ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें और 12 न्याय पंचायतें हैं। चार ग्राम सचिवों के दूसरे ब्लॉक में ट्रांसफर और पांच सचिवों को सेमरियावां में ट्रांसफर होकर आने से बड़े पैमाने पर गांव की तैनाती में फेरबदल किया गया है। बजहरा न्याय पंचायत के दो-दो गांव सभी को आवंटित किए गए हैं। ग्राम विकास अधिकारी अनिल चौधरी को सेमरियावां न्याय पंचायत के 12 गांव, ग्राम पंचायत अधिकारी असदुल्लाह खान को बाघनगर न्याय पंचायत के दस गांव, ग्राम विकास अधिकारी विमला यादव को उसरा शहीद न्याय पंचायत के आठ और बजहरा न्याय पंचायत के दो गांव छाता व पिपरा हसनपुर आवंटित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी शिवेंद्र कुमार को उमिला न्याय पंचायत के आठ गांव और ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता को कानपारा न्याय पंचायत के 11 गांव आवंटित किए गए हैं। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी सुनीता मिश्र को तिलजा न्याय पंचायत के नौ गांव, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र गौड़ को दुधारा न्याय पंचायत के नौ गांव व बजहरा न्याय पंचायत के दो गांव ढोढ़ई व दशावां आवंटित किया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी को परसाशेख न्याय पंचायत के नौ गांव व बजहरा न्याय पंचायत के सुजिया व बजहरा गांव आवंटित किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी कुणाल सिंह को पैली खास गांव के दस गांव, ग्राम विकास अधिकारी रजनी सिंह को बूधाकलां के आठ गांव और बजहरा न्याय पंचायत के मुसरद व देवरिया लाल गांव आवंटित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी निधि मिश्र को सालेहपुर न्याय पंचायत के 11 गांव आवंटित किए गए हैं। बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि सभी ग्राम सचिवों को तैनाती गांव में तत्काल कार्य भार ग्रहण कर लेने के लिए कहा गया है।