फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villagers protest for correct voter list

मतदाता सूची में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2021 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
villagers protest for correct voter list
सेमरियावां ब्लाक के उसराशहीद में मतदाता सूची गड़बड़ी को लेकर गांव वालों ने प्रदर्शन किया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मतदाता सूची में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- डीएम से गड़बड़ी ठीक कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसराशहीद की नई मतदाता सूची प्रकाशन में गड़बड़ी को लेकर गांव वालों ने नाराजगी जताई। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन किया। इसकी शिकायत डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की।

उसराशहीद गांव के निजामुद्दीन और वाजिद अली आदि का आरोप है संशोधित मतदाता सूची में हेराफेरी की गई है। करीब पांच सौ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब करा दिया गया है। लोगों ने बताया कि गांव में खलीलाबाद तहसील से आई जांच टीम ने सूची प्रकाशन से पहले जांच की थी। गांव वालों ने खुली बैठक में नाम जोड़ने की संस्तुति प्रदान किया था। इसके बाद भी लोगों के नाम गायब कर दिया गया। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि गांव वाले अब एसडीएम से शिकायत दर्ज कराएं। जिसके आधार पर जांच टीम जांच करेगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जो शिकायतें मिल रही है उसके संबंध में एसडीएम को जांच करा कर गड़बड़ी ठीक कराए जाने का निर्देेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed