फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers demonstrated for water supply

जलापूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for water supply
प्रदर्शन करते गांव वाले। - फोटो : KHALILABAD
जलापूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। विकास खंड हैसर बाजार के छपरा पूर्वी गांव में दस साल पहले बनाई गई पानी की टंकी से अब तक टोटी तक पानी नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पानी की टंकी के सामने प्रदर्शन किया। गांव वालों ने मांग की कि जलापूर्ति जल्द शुरू कराई जाए।
गांव निवासी नेबुल मिश्रा, ग्राम प्रधान हरिराम यादव, श्रीकांत, केशव राजभर, नरेंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश आदि का कहना है कि छपरा पूर्वी गांव इंसेफेलाइटिस प्रभावित है। ऐसे में लोगों को बीमारी से बचाने के लिए पेयजल योजना शुरू की गई। वर्ष 2009-10 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। पाइप लाइन भी ग्राम पंचायत के सभी मजरोें में बिछा दी गई। घर-घर पानी की टोटी भी लगाई गई और जब पाइप लाइन से टोटी तक पानी पहुंचने का समय आया तो पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गांव के प्रमुख रास्तों बिखरा गया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि पाइप लाइन का मरम्मत कराकर पानी की टंकी चालू किए जाने की मांग को लेकर कई बार संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान हरिराम यादव का कहना है कि पाइप लाइन की मरम्मत करने की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारी खामोश बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने पानी की टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर किए जाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की टंकी जब तक पूर्ण रूप से चालू नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी कीमत पर ग्राम पंचायत उसे हैंडओवर नहीं लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed