फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers became furious after dead body of youth found demonstrated demanding action

Sant kabir nagar News: युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण हुए उग्र, कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
सार

ग्रामीण आरोपी के घर बुलडोजर चलाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद और नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। एडीएम के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने हैं। मौके पर एडीएम, दो सीओ, कोतवाल समेत काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई, अभी भी भीड़ जमी है।

विज्ञापन
Villagers became furious after dead body of youth found demonstrated demanding action
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में दो दिन पूर्व लापता कुशहरा गांव के युवक की लाश बुधवार को दरही मार्ग पर पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप में मिली है। पुलिस ने जेसीबी से खोदाई करा कर शव को बाहर निकलवाया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को ग्रामीण सड़कों पर उतर गए और कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीण आरोपी के घर बुलडोजर चलाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद और नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। एडीएम के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने हैं। मौके पर एडीएम, दो सीओ, कोतवाल समेत काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई, अभी भी भीड़ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

ये है पूरा मामला

कुशहरा गांव निवासी 35 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र मिठाई लाल के चचेरे भाई का नंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। सोमवार की शाम को राम प्रकाश गांव के एक युवक के साथ बाइक से चचेरे भाई को देखने नंदौर गए थे। गांव का युवक देर शाम घर लौट आया, लेकिन राम प्रकाश घर नहीं पहुंचे।

 

परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दरही पुलिया के पास राम प्रकाश ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से उतर गए थे। परिजनों ने ससुराल में पता किया तो वहां नहीं पहुंचे थे। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो मंगलवार देर शाम परिजनों ने बेलहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

बुधवार को परिजन और गांव के कुछ लोग एसपी से मिले और शिकायती पत्र देकर लापता राम प्रकाश की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जाहिर की। शाम चार बजे पुलिस को पता चला कि दुर्गजोत-रुधौली मार्ग से आगे दरही मार्ग पर पुलिया के नीचे युवक का शव दिखा है। इसके बाद पुलिस ने शव को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed