{"_id":"679fb0fac87a29951b0b3e36","slug":"villagers-angry-over-waterlogging-and-filth-demonstrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127972-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलभराव व गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलभराव व गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या व साफ सफाई न होने से नाराज़ गांव वालों ने प्रदर्शन किया।
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बन्नी के राजस्व गांव पैड़ी में विकास कार्य कराए जाने, जलभराव की समस्या व साफ-सफाई न होने से नाराज गांव वालों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया की ब्लाॅक स्तरीय जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से गांव में समस्या बनी हुई है। पैड़ी गांव के फिरोज अहमद, रंजीत कुमार, उमेश कुमार, राम बेलास, राम सहाय, रेखा देवी, गीता देवी, प्रेमलता, कुसुमलता, लालमती, विमलावती, गुड्डी देवी तथा बबिता कुमारी आदि ने बताया कि गांव में गंदगी, जलभराव से लोग परेशान हैं। पूर्व में इंसेफलाइटिस से एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। लकवा एवं चमकी बुखार से भी लोग प्रभावित हैं। इसके बाद भी न तो दवा का छिड़काव हो रहा है और न ही साफ-सफाई कराई जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं। गांव की दलित बस्ती में सफाई, दलित बस्ती पुल तक नाली निर्माण, टूटी फूटी नाली मरम्मत कार्य कराया जाना बेहद जरूरी है।
गांव में सफाई और दवा छिड़काव तत्काल कराया जाए। गांव वालों ने बताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नही होगा तो ब्लाॅक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव में सफाई और दवा छिड़काव तत्काल कराया जाए। गांव वालों ने बताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नही होगा तो ब्लाॅक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन