फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   village panchayet meeting

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्योंं के बीच हुई नोकझोंक

Mon, 29 May 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
village panchayet meeting
बेलहर ब्लांक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बैठक में हंगामा करते सदस्य। संवाद
बेलहर। बेलहर ब्लॉक के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इसी हंगामे के बीच पंचायत सदस्यों में काफी नोकझोंक हुई और ढाई करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांव के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र पंचायत कटिबद्ध है। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने सदन को बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों का विकास कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आवासों का आवंटन तथा गरीबों व पात्रों को इसका लाभ अवश्य मिले। सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तत्काल बताएं। समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। उसी दौरान कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्य हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि प्रधान चौदहवा वित्त एवं पंद्रहवा वित्त से कार्य करा लेते हैं, उनसे पूछते तक नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों में काम को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से शांत कराया। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्यवित्त, चौदहवां वित्त, स्वच्छता कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में ढाई करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, देवेश कुमार गोस्वामी, श्रवण कुमार पासवान, सुशील कुमार सिंह, सौरभ चौधरी, राजेश कुशवाहा, विश्वनाथ मौर्या, कलावती, फिरोज अहमद, कोमल प्रसाद, विनय दूबे, संतोष यादव, विजयनाथ, अमित दूबे, देवेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed