{"_id":"6140dcb78ebc3ebd8a1f1e3e","slug":"village-panchayat-khalilabad-news-gkp409172964","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित किए जाएंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित किए जाएंगे प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी शुरू, ब्लॉकवार प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नव निर्वाचित प्रधानों को विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शासन से नामित प्रशिक्षक आएंगे और प्रधानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी र्गइं हैं।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नव निर्वाचित प्रधानों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था है। लखनऊ से प्रशिक्षक के रूप में दीनानाथ गुप्ता और कामची मणि त्रिपाठी नियुक्त हुए हैं। प्रधानों के नाश्ते, भोजन, कलम , डायरी आदि दिए जाने के लिए धन सभी विकास खंडों को जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण की व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है। प्रशिक्षण के जरिए प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की बैठकें, ग्राम पंचायत की समितियां, प्रधान की भूमिका एवं कर्तव्य तथा विधायी व्यवस्था के बारे में बताया जाएगा। विभिन्न विभागीय योजनाएं- केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग, आरजीएसए एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना एवं आवश्यक गतिविधियों के साथ - साथ युवाओं के लिए कौशल विकास प खेलकूद के संवर्धन एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। पंचायतों में ई- गवर्नेंस की स्थापना,मॉडल पंचायत एवं मॉडल ग्राम पंचायत के अपेक्षित मानक एवं प्रस्तावित गतिविधियों , स्वयं के आय के स्रोत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत पुरस्कार आदि के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण की जो तिथि निर्धारित हुई हैं उसके मुताबिक बघौली ब्लॉक में 15-16 सितंबर, बेलहर कला ब्लॉक में 17 -18 सितंबर, हैंसर बाजार ब्लॉक में 20-21 सितंबर, खलीलाबाद ब्लॉक में 22-23 सितंबर, मेंहदावल ब्लॉक में 24 -25 सितंबर, नाथनगर ब्लॉक में 27 से 29 सितंबर, पौली ब्लॉक में 30 सितंबर और एक अक्तूबर, सांथा ब्लॉक मेें चार व पांच अक्तूबर व सेमरियावां ब्लॉक में छह से आठ अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।