फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Village heads demonstrated at the collectorate

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jan 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Village heads demonstrated at the collectorate
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रधान संघ के सदस्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की एप पर हाजिरी लगाने की व्यवस्था का किया विरोध
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर एप के माध्यम से दिन में दो बार मजदूरों की हाजिरी लगाने की व्यवस्था का विरोध किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से निर्वाचित ग्राम प्रधानों को हतोत्साहित करने के लिए मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर ही एप के माध्यम से दिन में दो बार मजदूरों की उपस्थिति प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांवों में नेटवर्क की समस्या के कारण एप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति अंकित नहीं हो पा रही है तथा मस्टररोल शून्य हो जा रहा है। ऐसे में इस आदेश को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

मजदूूूरों की मजदूरी प्रतिदिन कम से कम 400 रुपये की जाए। राज्य वित्त व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त प्रमुख सिफारिशों को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दी जाए। सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयर टेकर एवं प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार ने अलग से करने की बात कही थी, इस पर अमल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में कौशल कुमार चौधरी, विश्वनाथ मौर्य, परमवीर पासवान, सईद अहमद, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र नाथ, साजिद हुसेन, अजय तिवारी, श्यामजी यादव, जग्गा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed