फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   village heads angered, locked bloc office

नाराज प्रधानों ने नाथनगर ब्लॉक कार्यालय पर जड़ा ताला

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
village heads angered, locked bloc office
नाराज प्रधानों ने नाथनगर ब्लॉक कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन

धनघटा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नाथनगर ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ, पंचायत सचिव और मनरेगा सेल में तैनात कर्मी नहीं पहुंचे। इससे नाराज प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर ताला जड़ दिया। दो घंटे बाद बीडीओ मौके पर पहुंचे और प्रधानों से वार्ता करके ताला खुलवाया। मनरेगा में गाइड लाइन के अनुसार, जहां काम हुआ होगा, उसका भुगतान कराने का भरोसा दिया।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बगैर सूचना के बीडीओ, मनरेगा कर्मी के अलावा सचिव को नदारद देख ब्लॉक पर पहुंचे प्रधान नाराज हो गए। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उर्फ राजन सिंह एवं दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में स्थित सभी कार्यालयों में ताला जड़ दिया। प्रधानों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने से अधिकतर प्रधान बिल-वाउचर फीडिंग कराने के लिए पहुंचे थे। राजगीर मिस्त्री का वाउचर भी फीड होना था। प्रधानों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से पक्के कार्यों का भुगतान नहीं हो पाया। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने से पुन: ऐसी स्थिति बनने ही आशंका हो गई है। जिम्मेदार अधिकारियों और मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। प्रधानों का कहना है कि बीडीओ के अलावा मनरेगा कर्मियों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उनकी समस्या का निदान कैसे होगा। यह समझ में नहीं आ रहा है। प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उर्फ राजन सिंह ने कहा कि अगर प्रधानों का भुगतान नहीं कराया गया तो नाथनगर ब्लॉक के ग्राम प्रधान एमएलसी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नाराज प्रधानों ने अपना विरोध जताने के लिए पूरे ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी। इससे कई फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। उसी दौरान बीडीओ अशोक श्रीवास्तव पहुंच गए। कार्यालय पर प्रधान संघ के साथ बैठक की। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि मनरेगा में जिस ग्राम पंचायत में 60:40 का अनुपात पूरा होगा। उसी का भुगतान होगा। इस पर प्रधानों ने सहमति जताई उसके बाद ताला खुला और कार्य शुरू हो सका। इस मौके पर प्रधान सलीम बाबू, अरुण तिवारी, सिद्धनाथ पांडेय, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रवि उपाध्याय, महेश यादव, अमरजीत यादव, जनार्दन सिंह, सुशील राय, भूअर यादव, रामसवारे ओझा, रामचंदर चौहान, अब्दुल रब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed