{"_id":"3f48a97a874787f75707c0bfd71ea6ad","slug":"village-court-supported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय का समर्थन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय का समर्थन किया
संतकबीरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र मेंहदावल में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज का समर्थन किया है।
जनपद बार एसोसिएशन के जरिए ग्राम न्यायालय का विरोध करने पर बुधवार को तहसील के अधिवक्ता भवन में बैठक करके तहसील बार एसोसिएशन ने इसका निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीगोपाल राय ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए तहसील बार के पदाधिकारी जिला जज से मिले थे।
जिला जज ने तहसील क्षेत्र में ग्राम न्यायालय की स्थापना शीघ्र कराने का आश्वासन दिया है। इसकी स्थापना होने पर अब कई छोटे-मोटे मामलों को लेकर जिले तक दौड़ लगाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। जनहित में इस कार्य का तहसील बार एसोसिएशन जिला जज का पूरा समर्थन करेगा।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिला जज से ग्राम न्यायालय की स्थापना करने की प्रक्रिया पूरा करने का आग्रह किया गया है।
जनपद बार एसोसिएशन इसका अनर्गल ही विरोध कर रहा है। इसके विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी 14 दिसंबर तक तहसील के न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।
इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, राजकुमार मिश्र, विनोद राव, रामकुुमार यादव, अमीरूद्दीन अंसारी, दिवाकर आदि मौजूद रहे।