{"_id":"63712362b310506e0422bbda","slug":"video-viral-in-social-media-khalilabad-news-gkp457266293","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कही आत्महत्या करने की बात, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कही आत्महत्या करने की बात, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कही आत्महत्या करने की बात, वीडियो वायरल
- कर्ज में डूबे होने का दिया हवाला, भाई-बहन पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या कर लेने की बात कही। कर्ज में डूबे होने व इसके लिए भाई-बहन को जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामला मेंहदावल पुलिस तक पहुंचा। जांच में पता चला कि युवक अभी जिंदा है। वीडियो दो दिन पुराना है।
एक युवक के कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या करने की बात का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है। इसकी जानकारी होने पर मेंहदावल पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस नायक टोला स्थित युवक के घर पर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। पुलिस उसके दूसरे घर लोहामंडी में पहुंची तो वहां भी ताला लगा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पर बैंक का कर्ज है। कुछ अन्य लोगों से भी उसने कर्ज ले रखा है। युवक नंदौर में कॉपी-किताब की दुकान चलाता है। फिलहाल पुलिस की जांच में कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक जिंदा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।