फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Video of ARTO demanding bribe is going viral

Sant Kabir Nagar News: एआरटीओ के घूस मांगने का वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video of ARTO demanding bribe is going viral
संतकबीरनगर। एआरटीओ के घूस मांगने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बस के संचालक ने पांच किलोमीटर तक बस पीछा करते हुए बस को रोके जाने और चालान की धमकी देते हुए पैसा मांगने का आरोप एआरटीओ पर लगाया है।
विज्ञापन

बस संख्या यूपी 51 एटी- 5898 के संचालक ने वीडियो वायरल करके यह आरोप लगाया कि एआरटीओ को महीने की तीन तारीख को ही जिले में एंट्री के लिए फीस दी थी, लेकिन इसके बाद भी एआरटीओ ने चालान काटने की धमकी देते हुए बस संचालक से पैसे की मांग की है। बस संचालक का आरोप है कि वह हर माह समय से एंट्री फीस जमा कर देता है, लेकिन इसके बावजूद एआरटीओ बार-बार पैसा वसूलने के लिए उसकी बस रोक कर चालान काटने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि लगभग सभी बसों और बड़े वाहनों से इसी तरह अवैध रूप से वसूली की जाती है। वीडियो में संतकबीरनगर के एआरटीओ आंजेय सिंह अपनी गाड़ी यूपी 50 डीटी 3793 में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाते समय तेज रफ्तार से निकलते हुए उनकी गाड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस संख्या यूपी 51 एटी- 5898 संतकबीरनगर एआरटीओ में ब्लैक लिस्ट है। इस गाड़ी पर कई चालान भी हैं। चालान से बचने के लिए बस संचालक मनगढ़ंत कहानी बना रहा है।
- आंजेय सिंह, एआरटीओ, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed