फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicles ran at full speed on Bank Square Nedula Road, relief was provided

Sant Kabir Nagar News: बैंक चौराहा नेदुला मार्ग पर सरपट दौड़े वाहन, मिली राहत

Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vehicles ran at full speed on Bank Square Nedula Road, relief was provided
बैंक चौराह से नेदुला मार्ग, जो बनकर तैयार, वाहन भर रहे फर्राटा-संवाद
-एक करोड़ 20 लाख से हुआ है नेदुला-बैंक चौराहा मार्ग व नाली का निर्माण
विज्ञापन

-शहर को जाम से मिलेगी राहत, विधियानी मार्ग बना तो बेहतर हो जाएगी सड़क कनेक्टिविटी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बैंक चौराहा से नेदुला मार्ग का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही इस मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे लोगों का सफर आसान हो गया है। इसके साथ ही इस मार्ग से आवाजाही शुरू होने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
शहर क नेदुला बाईपास से बैंक चौराहा तक की सड़क काफी जर्जर हो गई थी। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की। इस योजना पर एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर सीसी रोड बनाने के लिए कार्य शुरू हुआ। पहले चरण में नेदुला बाईपास से बंजरिया तक नाले का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही सड़क को सीसी रोड बनाया गया। इस बीच जल निगम ने पेयजल के लिए पाइप डालने के लिए खोदाई कर दी, जिससे कार्य ठप हो गया था।
विज्ञापन

बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फिर निर्माण कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में यह सड़क बनकर तैयार हो गई है, जिसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग पर अब वाहन सरपट दौड़न लगे हैं, जिससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
शहरवासियों को जाम से मिलेगी राहत
नेदुला बाईपास से बैंक चौराहा तक सड़क के सीसी रोड बनने से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि यह शहर में बाहर से निकलने के लिए बेहतर वैकल्पिक मार्ग है। अब धनधटा और मेंहदावल की तरफ से आने-जाने वाले वाहन इस मार्ग से निकल जाएंगे। इस क्षेत्र के निवासी हमीदुल्लाह, अजय कुमार आदि ने बताया कि सड़क बनने से काफी राहत मिली है। इससे शहर में जाम की समस्या भी दूर होगी।
000000000000000000
विधियानी मार्ग बनने पर बेहतर होगी सड़क कनेक्टिविटी
शहर के विधियानी मोड से स्टेशन जाने वाला मार्ग भी जर्जर हो गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। यदि यह मार्ग बन जाए तो बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ लोगों को मिलेगा।

00000000000000000
शहर में नेदुला बाईपास से बैंक चौराहा तक की सड़क सीसी रोड में परिवर्तित हो गई है। इस मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed