फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vdo on strike

आरोपी पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मी

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
vdo on strike
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आरोपी पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मी
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों में कामकाज ठप, निराश लौटे फरियादी
विकास भवन के सभागार कक्ष में जुटे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हैंसर ब्लॉक में तैनात साथी की पिटाई से नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी और सफाई कर्मी संघ सभी ब्लॉकों में कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार को विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गया। पंचायत कर्मियों ने मांग की कि दोषी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। जब तक ऐसा नहीं किया जाएगा, आंदोलन चलता रहेगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने घटना पर आक्रोश जताया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विकास खंड हैंसर बाजार में तैनात ग्राम पंचायत सचिव चंदन सिंह को प्रमुख कक्ष में बुलाकर मारा-पीटा गया। इसके साथ ही अभिलेख छीनकर फाड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने घटना का अल्पीकरण करते हुए कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई की जाए। विकास खंड परिसरों में असलहाधारकों का प्रवेश वर्जित किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश अग्रहरि, अमरनाथ गुप्ता, शिव मूरत मौर्य, क्षितिज चौधरी, अजीत शर्मा, संजय शर्मा, परमहंस गौतम, उदयराज यादव, गणेश कुमार, सुनीता मिश्रा, पुनीता विश्वकर्मा, अल्का पांडेय, रजनी सिंह, निधि मिश्रा, भारतीय शर्मा, प्रमोद कुमार, शिव प्रकाश सिंह, रमेश कुमार, रामसुमिरन, दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को ब्लॉक पर जरूरी कार्य से पहुंचे फरियादियों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई। ब्लॉक पर पूरी तरह कार्य ठप रहा। कर्मचारियों के दरवाजों पर ताला लटक रहा था। फरियादी राम कोमल, रमेश, गीता देवी, मीना, हनुमान, मुकेश ने बताया कि वे लोग जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य अभिलेख के लिए पहुंचे थे, लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed