{"_id":"64a84cc888de43e06c076e14","slug":"vande-bharat-train-khalilabad-news-c-7-1-232342-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक घंटे विलंब से पहुंची वंदे भारत, लोगों का उत्साह फिर भी रहा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक घंटे विलंब से पहुंची वंदे भारत, लोगों का उत्साह फिर भी रहा बरकरार
Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन रूकने के बाद सेल्फी लेते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गोरखपुर से शुक्रवार को वंदेे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच ही ट्रेन के स्वागत में लोग उमड़ पड़े। रेलवे अधिकारी व स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट का बुके देकर स्वागत किया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक एक घंटा देरी से पहुंची
वंदे भारत ट्रेन को खलीलाबाद में 4.19 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन एक घंटे तीन मिनट बिलंब से 5.22 बजे पहुंची। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच एमएलसी सुभाष यदुवंश, मंडल रेल प्रबंधक एन अनूप, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी ने लोको पायलट को बुके देकर स्वागत किया। ट्रेन दो मिनट तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। उसके बाद 5.24 बजे ट्रेन बस्ती के लिए रवाना हो गई। लोग ट्रेन के साथ फोटो खींचने को आतुर रहे। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गोरखपुर से पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। यह ट्रेन अन्य देशों के लिए मिसाल है।
प्रदेश को दो वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी हैं। पीएम की सोच है कि सभी नगरों को हाइटेक यातायात की सुविधा दी जाए। ताकि लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। इधर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत के लिए रेल प्रशासन ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को सजा दिया था। प्रवेश द्वार से लेकर स्टेशन पर लाइटें लगाई गई थीं। जहां ट्रेन को रुकना था, वहां बैरिकेटिंग की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, कौशलेंद्र सिंह दीपू, गणेश पांडेय, अमर राय, सत्यपाल पाल, किरण प्रजापति, हैप्पी राय, साधु यादव, बनर्जी लाल अग्रहरि, राम ललित चौधरी, हिमांशु राय, अत्रेश श्रीवास्तव, सुधांशु सिंह, रुद्रनाथ मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000000000
मगहर के रहने वाले हैं वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट
संतकबीरनगर। गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट मगहर के रहने वाले हैं। मगहर कस्बे के निवासी विपिन श्रीवास्तव जब ट्रेन लेकर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। विपिन का कहना था कि विभाग की तरफ से वह वंदे भारत ट्रेन लेकर आए हैं। उनकी कोशिश होगी कि यह ट्रेन निर्धारित समय पर ही अपने स्थान पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और फिर ट्रेन लेकर बस्ती की तरफ रवाना हो गए।