{"_id":"64a700da03e9181f99070af4","slug":"vande-bharat-train-khalilabad-news-c-7-1-231446-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज आएगी वंदे भारत ट्रेन, स्वागत के लिए सजा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज आएगी वंदे भारत ट्रेन, स्वागत के लिए सजा रेलवे स्टेशन
Thu, 06 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बंदे भारत ट्रेन को आगमन को लेकर लग रहा टंट।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गोरखपुर से शुक्रवार को वंदेे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भी दो मिनट रुकेेगी। यहां पर स्थानीय जन प्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ आम जनता वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन को सजा दिया गया है। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर जानवर न आए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 15.40 बजे रवाना होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सहजनवां होते हुए ट्रेन 16.19 बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 16.21 बजे बस्ती के लिए प्रस्थान कर जाएगी।
इधर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत के लिए रेल प्रशासन ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को सजा दिया है। प्रवेश द्वार से लेकर स्टेशन पर लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही रंग रोगन किया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म एक पर पश्चिम तरफ टेंट लगाया गया है, जहां सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें रेलवे की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही नाटक आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
00000000000000000
जीआरपी और आरपीएफ ने किया जागरूक
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुरक्षा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने भी तैयारियां कर ली है। रेलवे लाइन के किनारे बसे गांवों के लोगों को जागरूक किया गया है, ताकि कोई जानवर ट्रेन के गुजरने के दौरान ट्रेन पर न आए। इसके साथ ही लोगों को हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति पत्थर आदि न फेंके। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0000000000000000
वंदे भारत एक्सप्रेस सात जुलाई को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। इसके स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोगों का अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
- एके गोंड, अधीक्षक खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
0000000000000000000000000000000000000000
वीरेंद्र यादव