फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaction

5,577 को लगी वैक्सीन, लक्ष्य था 12,200

Fri, 24 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
vaction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 12200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 5577 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग जुटे रहे।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1100 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 420 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1000 के सापेक्ष 170, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 350, सांथा में 1400 के सापेक्ष 60, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 570, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 660, हैंसर बाजार में 1100 के सापेक्ष 1764, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 319, बघौली में 1300 के सापेक्ष 1154, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed