फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaction

लक्ष्य से अधिक युवाओं ने लगवाया टीका

Wed, 23 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
vaction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले की 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। यहां 18 से 44 वर्ष तक के 3323 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1238 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 4561 लोगों को टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2800 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3323 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 361, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 290, सीएचसी नाथनगर में 900 के सापेक्ष 745, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 99, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 261, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 550, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 617, जिला अस्पताल में 100 के सापेक्ष 150, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 150 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2700 लोगों के सापेक्ष 1238 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 40 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 180, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 80, सीएचसी नाथनगर में 550 के सापेक्ष 165, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 150, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 200, सीएचसी हैंसर में 550 के सापेक्ष 173, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed