फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccine not availble in santkabirnagar

Sant Kabir Nagar News: बिना वैक्सीन कोरोना से जंग लड़ रहा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
vaccine not availble in santkabirnagar
हैंसर में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। 
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। 24 दिनों में 56 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, बावजूद इसके जिले को अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिली है। जिसकी वजह से रोज वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी पर आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में जब कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो जिले में 9,900 वैक्सीन भेजी गई। इसके बाद जनवरी और फरवरी में वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। वैक्सीन फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही खत्म हो गई। जिसके बाद से अभी तक जिले में कोरोना की वैक्सीन नहीं आ पाई है। इधर चार अप्रैल से जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। अस्पतालों में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, पर निराश लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद पर वैैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची खलीलाबाद निवासी प्रियंका राय का कहना था कि कोरोना टीका का पहला डोज लगवाया है। दूसरा डोज लगवाना है, पर वैक्सीन नहीं है। बंजरिया निवासी विनोद यादव ने बताया कि वैक्सीन न होने की वजह से उन्हें बूस्टर डोज नहीं लग पाया है। इसी तरह से अन्य लोग भी बिना वैक्सीन के वापस लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि इधर कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। मुख्यालय से वैक्सीन की डिमांड की गई है। अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंचा है। वैक्सीन आते ही उसे लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।



शुक्रवार को नहीं मिले संक्रमित
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना का कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना का कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। अभी तक 56 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 36 लोग स्वस्थ हो चुके है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 20 है। लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed