फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vaccination will start again to prevent JE, AES

Sant Kabir Nagar News: जेई, एईएस से बचाव के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण

Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will start again to prevent JE, AES
पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 प्रकार के लगाए जाएंगे टीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के मौसम में जिले में डेंगू, जेई, मिजिल्स और मलेरिया के मरीज मिलने शुरू हो गए है। जिसे लेकर विभाग की परेशानी बढ़ गई है। इससे बचाव के लिए अब टीकाकरण अभियान चलेगा। कुल 12 प्रकार के वैक्सीन जिसमें टीबी, इन्फ्लूएंजा, मिजिल्स, रूबेला, जेई, हीमोफिलेस, हेपेटाइटिस, काली खांसी के टीके पांच साल तक के बच्चों को लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि संचारी रोग अभियान के दौरान डेंगू के पांच और जेई के दो मरीज मिले हैं। जिनका इलाज किया गया और वह सही है। साथ ही बारिश का मौसम है और जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है। जनपद में वर्तमान में बहुत से बच्चे, जो विभिन्न कारणों से टीकाकरण से वंचित हैं। इसमें बच्चों को टीबी, पोलियो, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपिटाइटिस बी, हीमोफिलेस, इन्फ्लूएंजा, मिजिल्स, रूबेला, जेई न्यूमोकोकल से ग्रसित होने की आशंका है। टीकाकरण से वंचित होने का एक प्रमुख कारण है कि कुछ लोगो में टीकाकरण के प्रति उदासीनता, झिझक, टीकाकरण के बाद मामूली प्रभाव का डर एवं जागरुकता की कमी है। जिसे जागरुकता के माध्यम से दूर कर सकते हैं तथा अपने गांव, जनपद और प्रदेश को इन जानलेवा बीमारियों से मुक्त करके बच्चों को एक स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुखार के साथ शरीर पर दाने पड़ने पर उसे मिजिल्स एवं बुखार के साथ खांसी एवं गले में दर्द होने पर उसे डिप्थीरिया का मरीज होने की संभावना पर अस्पताल में इसका इलाज कराएं। टीकाकरण का अभियान 12 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed