फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination target of 36 thousand people

50 साल से अधिक के 36 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य

Tue, 23 Feb 2021 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination target of 36 thousand people
50 साल से अधिक के 36 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

- सेमरियावां ब्लॉक में 12 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। स्वास्थ्य विभाग ने 50 साल से ज्यादा के उम्र के सभी लोगों को टीका लगाए जाने का फरमान जारी किया है। सेमरियावां में 50 साल से ज्यादा उम्र के 36,259 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। टीकाकरण के लिए ब्लॉक के सीएचसी, पीएचसी व मातृ शिशु केंद्रों को चिह्नित किया गया है। 12 जगहों पर टीकाकरण होगा।
सीएचसी अधीक्षक जगदीश पटेल ने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक एक दिन में सभी जगहों पर 2417 लोगों को टीकाकरण करना होगा। टीकाकरण की तिथि घोषित नहीं है पर तैयारी पूरी की जा रही है। सेमरियावां में 113 ग्राम पंचायत के 12 जगहों पर 50 साल से ऊपर के 36259 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जाना है। सेमरियावां सीएचसी में टीकाकरण के टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सीएचसी सेमरियावां, पीएचसी दुधारा, पीएचसी दानोकुइयां, पीएचसी बूधाकला, मातृत्व शिशु केंद्र कांटे, करही, भाटपारा, तिलजा, उंचहराकला, महदेव, छंगुरिया-बगुलिया, कानपारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed