{"_id":"611e96c18ebc3e7a012f975a","slug":"vaccination-of-4946-people-khalilabad-news-gkp406092514","type":"story","status":"publish","title_hn":"4,946 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4,946 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी पर कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4,946 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
- टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण शिविर केंद्रों पर लोग लाइन में लगकर वैक्सीन लगवाए। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4946 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य रखा गया था। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 500 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 952 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 300 के सापेक्ष 350, नाथनगर में 500 के सापेक्ष 850, सांथा में 300 के सापेक्ष 290, मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 330, हैंसर बाजार में 400 के सापेक्ष 453, बेलहर में 300 के सापेक्ष 254, बघौली में 500 के सापेक्ष 590, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 797 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 400 के सापेक्ष 407 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।