{"_id":"62092e844d9abb6d53464edb","slug":"vaccination-of-2-303-people-khalilabad-news-gkp426820725","type":"story","status":"publish","title_hn":"2,303 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2,303 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाते हुए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2,303 लोगों को लगाया गया टीका
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 22 गांव में रविवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2,303 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 22 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2,400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 51 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2,400 के सापेक्ष 20, नाथनगर में 2,400 के सापेक्ष 10, सांथा में 2,400 के सापेक्ष 52, सेमरियावां में 2,400 के सापेक्ष 50, मेंहदावल में 2,400 के सापेक्ष 40, हैंसर बाजार में 2,400 के सापेक्ष 43, बेलहर में 2,400 के सापेक्ष 303, बघौली में 2,400 के सापेक्ष 1,592, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 140 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले में कोरोना का एक संक्रमित मिला है। उसे होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही आठ लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या में 31 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम निगरानी कर रही है। इसके साथ ही आठ लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 31 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 8,914 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 8,782 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 733 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।