फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination of 10,117 people

10,117 लोगों को लगाया गया टीका

Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 10,117 people
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
10,117 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 52 गांव में सोमवार को टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 10,117 लोगों को टीका लगाया गया।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 52 गांव में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2,400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1,331 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2,400 के सापेक्ष 405, नाथनगर में 2,400 के सापेक्ष 76, सांथा में 2,400 के सापेक्ष 1,131, सेमरियावां में 2,400 के सापेक्ष 410, मेंहदावल में 2,400 के सापेक्ष 430, हैंसर बाजार में 2,400 के सापेक्ष 385, बेलहर में 2,400 के सापेक्ष 1,107, बघौली में 2,400 के सापेक्ष 4,375, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 374 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 93 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed