{"_id":"590619154f1c1b5a464413c3","slug":"up-board-the-examiner-is-helpless-to-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षक गर्मी से बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षक गर्मी से बेहाल
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम मार्कंडेय शाही ने रविवार को मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने डीएम से कमरे में पंखे लगवाए जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने प्रधानाचार्य को पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे डीएम सबसे पहले मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों के पास पहुंचे। वहां उनसे समस्याओं के बाबत जानकारी ली। इस पर शिक्षकों ने डीएम से गर्मी का हवाला देते हुए कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कमरों में पंखे नहीं हैं। जिससे कापियों के मूल्यांकन में काफी परेशानी हो रही है। डीएम ने मौके पर मौजूद मूल्यांकन केंद्र प्रभारी को कमरो में पंखे लगवाने का निर्देश दिया और कहा कि अगर पंखे की तात्कालिक व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो किराए पर पंखे लेकर लगवा दें।
परीक्षकों को कोई दिक्कत न हो। डीएम ने कहा कि कापियों की जांच करते समय विशेष सावधानी बरतें। जो नंबर आप दे रहे हैं उसको पूरी तरह से जांच कर रहे। कोई भी नंबर छूटने न पाए। भावनाओं में बह कर नंबर न दे। अगर कोई छात्र पास करने की गुहार लिखता हो तो उस पर ध्यान न दे। डीएम ने कहा कि सोमवार से मूल्यांकन केंद्र पर मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। जहां पर परीक्षक को अगर कोई परेशानी होती है तो वह जांच कराकर दवा आदि ले सकते हैैैै। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।