{"_id":"63ed1e5eb538831703046f06","slug":"up-board-exams-from-today-preparations-complete-khalilabad-news-c-7-1-54825-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
Wed, 15 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए बनाए गए 95 केंद्र, सीसीटीवी से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 32951 तथा इंटरमीडिएट के 272232 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च 2023 को समाप्त होगी। जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 32951 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27232 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहले दिन 16 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा सुबह आठ से 11:15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी प्रत्येक कक्ष में लगाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दो जोनल, 13 सेक्टर तथा 95 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। 3456 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए तहसील खलीलाबाद में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा तहसील धनघटा में श्रीराम विभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा तथा तहसील मेंहदावल में श्री जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज मेंहदावल को उप संकलन केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद स्तरीय मानीटरिंग सेल स्थापित किया गया है। परीक्षा केंद्रों को राज्य स्तरीय मानिटरिंग सेल से भी जोड़ा गया है। छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अथवा परीक्षा को प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में फोटो कापी की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
...
कोट
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया है। यदि कहीं नकल कराने की कोशिश हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों को किसी स्तर पर कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम