फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   up board exam start from thursday

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
up board exam start from thursday
वोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर एचआर इंटर कॉलेज में डेस्क स्लिप लगवाते प्रधानाचार्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- परीक्षा में 55,003 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 96 केंद्र बनाए गए
- तीन जोनल, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च को शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 96 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 55,003 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर पल-पल निगाह रखेंगे। इसके साथ ही छह सचल दस्ते लगाए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकलचियों को पकड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 96 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29,765 और इंटरमीडिएट के 23,218 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कुल 3,270 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें परिषदीय विद्यालयों से 1,470 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं, जो बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों का उत्तरदायित्व भी इन्हीं अधिकारियों का होगा। इसके साथ ही हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। छह सचल दस्ते के साथ तीन सहयोगियों की भी तैनाती की गई है जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने तैयारी की पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। साथ ही छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। कही से कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल टीम वहां पर पहुंचेगी।
- गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed