Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: Answer-script collection centers set up in all three tehsils

यूपी बोर्ड : तीनों तहसीलों में बनाए गए कॉपी संकलन केंद्र

Fri, 27 Nov 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Answer-script collection centers set up in all three tehsils
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिले की तीनों तहसीलों में संकलन केंद्र बनाए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में कॉपियां रखी जाएंगी।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में कुल 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनकी सूची बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित तहसील के संकलन केंद्रों पर जमा कराई जाएंगी। इसके लिए धनघटा तहसील में द्वाबा विकास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में एचआर इंटर कॉलेज और मेंहदावल में जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां संबंधित तहसील के परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा होंगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में संकलन केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed