{"_id":"6adfa076cddb272a2606ff74","slug":"up-board-80-examination-centres-set-up-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159605-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: जिले में बनाए गए 80 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: जिले में बनाए गए 80 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 80 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी सूची सोमवार की देर शाम को जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर केंद्रों की सूची अपलोड हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिले में 80 परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की है। इनमें राजकीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।
सूची में शामिल विद्यालयों पर 28 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई है। निर्धारित तिथि के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 50 हजार के करीब है। परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है, जिसको लेकर डीआईओएस कार्यालय तैयारियों में जुटा है। जारी सूची में ही केंद्रों पर विद्यालयों का आवंटन भी कर दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों का आवंटन भी शामिल है।