फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   unfollow code of conduct, case file

सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, की नारेबाजी

Sun, 13 Feb 2022 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
unfollow code of conduct, case file
सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, की नारेबाजी
विज्ञापन

- सपा प्रत्याशी समेत 15 नामजद और 100 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
- भाजपा नेता समेत छह नामजद और 50 अज्ञात पर भी दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां कस्बे में रविवार को सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बिना अनुमति के भाजपा नेता मृगेंद्र त्रिपाठी सभा कर रहे थे। जबकि बिना अनुमति के सदर विधायक एवं सपा प्रत्याशी जय चौबे अपने समर्थकों के साथ पैदल जुलूस निकाले थे।
पुलिस ने इस मामले में सपा प्रत्याशी समेत 15 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया। वहीं भाजपा नेता मृगेंद्र त्रिपाठी समेत छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व आपदा प्रबंधन अधिनियम का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि सदर विधायक एवं सपा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे रविवार को बिना अनुमति के सेमरियावां में जुलूस निकाले थे। जुलूस में शामिल लोग लाल टोपी और झंडा लेकर नारेबाजी किए। सपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस मामले में सपा प्रत्याशी जय चौबे, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, कौशल चौधरी, हबीबुर्रहमान उर्फ खुर्रे, रमेश चंद्र यादव, गुफरान मुनीर, अब्दुल माबुद उर्फ महमूदी, मुस्तफा खां, लल्लन चौधरी, एजाज अहमद, राजू प्रधान, नेमातुल्लाह, सलीम उमर, सुलेमान खान प्रधान और 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेमरियावां में ही भाजपा नेता मृगेंद्रराम त्रिपाठी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में बिना अनुमति के जनसभा कर रहे थे। इसी दौरान लोग नारेबाजी कर रहे थे। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में भाजपा नेता मृगेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश जायसवाल, रामसागर चौधरी, पुरूषोत्तम गुप्ता, एजाज अहमद उर्फ भुट्टो, अशोक कुमार चौरसिया और 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

000000
बसपा प्रत्याशी समेत 12 नामजद और 300 अज्ञात पर मुकदमा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू बिना अनुमति रविवार को दुधारा क्षेत्र के सेहुड़ा में स्थिति विवाह घर में जनसभा किए। बाद में सेहुड़ा से बाघनगर तक जुलूस निकाले। एसओ सर्वेेश राय ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताफ आलम, मोहम्मद अख्तर, अजीम अहमद, इस्माइल हाजी, इम्तियाज अहमद, अशोक चौधरी, सुड्डू खान, जफर अहमद, अली अहमद, जौहर अली, सलामुल्लाह सिद्दीकी, समसीर अहमद, विवाह घर के मालिक गुफरान और 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed