फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uneasiness increased due to drought, farmers are not running water

Sant Kabir Nagar News: सूखे की आहट से बढ़ी बेचैनी, किसान नहीं चला रहे पानी

Fri, 04 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uneasiness increased due to drought, farmers are not running water
- बारिश न होने से खेत में धान की फसलें सूख रही हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। बारिश न होने से खेत में धान की फसलें सूख रही हैं। परेशान किसान टकटकी लगाए बादलों को निहार रहे हैं। धान की फसल के आस में कर्ज लेकर पूंजी लगा चुके किसान अब मायूस होने लगे हैं। उधर सूखे की आहट से बाजारों की रौनक भी कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश न होने से परेशान किसान अब बाजारों में खरीदारी करने कम आ रहे हैं।
धान की उपज के सहारे परिवार की खुशहाली और बच्चों की पढ़ाई का सपना संजोए किसान बारिश न होने से परेशान हैं। खेत की जुताई और रोपाई सहित खाद, पानी में लागत लगा चुके किसानों की उम्मीद सूखे के चलते अब टूटने लगी है। किसान चंद्रमणि, दीपेंद्र पटेल, अनिल, अशोक कुमार ने बताया कि खेत में नमी खत्म हो जाने के नाते धान की फसलों में खरपतवार उग आए हैं। जिसे हटाने के लिए निराई और खर-पतवार नाशक रसायनों का छिड़काव करना पड़ रहा है। कर्ज लेकर धान की खेती में लागत लगा चुके किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कई किसान तो सूखे की आहट से खेतों में पानी चलाना भी बंद कर दिए हैं। कुछ किसान इस उम्मीद के साथ खेत की सिंचाई कर रहे हैं कि आगे बारिश होने पर उन्हें कुछ उपज मिल जाएगी।
विज्ञापन

महुली के व्यवसायी सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया ने बताया कि जब से सूखे के आसार दिखे हैं,बाजारों की रौनक भी घट गई है। उन्होंने बताया की बाजार में आने वाले आसपास के कई गांवों में अधिकतर किसान ही हैं। धान की फसल में लागत के चलते आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान अब बाजार में खरीदारी के लिए भी कम आ रहे हैं। जिससे बाजारों की रौनक भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
बारिश की संभावना बनी हुई है। उम्मीद है कि इस सप्ताह अच्छी बारिश होगी। किसान खेतों में नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय सिंचाई करें। इससे फायदा होगा।
पीसी विश्वकर्मा- जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed