{"_id":"66f99b5105485be2d601cb7e","slug":"underpass-filled-with-water-people-are-risking-their-lives-by-crossing-the-railway-line-khalilabad-news-c-227-1-sdn1003-124907-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडर पास में भरा पानी... जान जाेखिम में डाल लोग कर रहे रेल लाइन पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडर पास में भरा पानी... जान जाेखिम में डाल लोग कर रहे रेल लाइन पार
Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका-नौगढ़ रेलमार्ग के कुड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर बने अंडरपास में पानी भरने के कारण चार गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार कर आना जाना पड़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी भी जाहिर की।
इसके अलावा सेमरहना और महरिया के पास भी बने अंडरपास में पानी भर गया है। यहां भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, अंडरपास में कही-कही दो तो कहीं चार-पांच फुट पानी भरा हुआ है। इसका दंश अब राहगीरों को झेलना पड़ रहा है, आए दिन बारिश में यहां जलभराव हो जाता है, इसकी वजह से आवागमन प्रभावित होता है। दो दिन लगातार बारिश में अंडरपास में पानी भर गया। पानी भरने के कारण आवागमन ठप हो गया। इसके चलते गौरा, मदरहना, कुड़िया, खुटवा, बंगवां समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत बढ़ गई। लोगों को अब मुख्यालय आने के लिए उसका होकर आना पड़ता है, इसके चलते उन्हें करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बीमारों और बुजुर्गों को हो रही है। इन्हें रेलवे लाइन पार करना पड़ता है, जो जोखिम भरा है।
ग्रामीणों ने बताई पीड़ा..
कुड़िया निवासी विवेकानंद पांडेय, ब्रह्मानंद, जगपत, सुनील, अशोक, प्रदीप आदि का कहना है कि चार गांव में लगभग पांच हजार की आबादी रहती है जो इस अंडरपास से होकर आते-जाते हैं। अंडरपास में पानी भरने के कारण डर लगा रहता है, इसलिए घूमकर आना जाना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए रेल लाइन पार करना पड़ता है, यदि कोई बीमार हो जाता है तो दिक्कत और भी बढ़ जाती है। अंडरपास में पानी भरने से एंबुलेंस भी समय से नही पहुंच पाता है। रेल प्रशासन से मांग की है कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई स्थायी समाधान निकाले।