{"_id":"616082458ebc3e0c3f5ded25","slug":"ultrasound-pathology-seal-khalilabad-news-gkp4122237148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहा अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहा अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर सील
विज्ञापन
महुली में अल्ट्रासाउंड सेंटर को शील करवाते एसडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से चल रहा अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर सील
एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई, पुलिस ने संचालक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम योगेश्वर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. बीपी पांडेय की टीम ने शुक्रवार को महुली में स्थित एक अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चकमा देकर भाग रहे संचालक दंपती को पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। टीम ने सेंटर को सील कर दिया। टीम को मिले अभिलेखों में सरकारी चिकित्सक, आशा बहू, एएनएम, स्टाफ नर्स द्वारा कमीशन वसूलने की पुष्टि हुईं।
क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख बाजारों व कस्बों में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर चल रहे हैं। जहां चिकित्सकों के कमीशन के चक्कर में मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. बीपी पांडेय के नेतृत्व में अधीक्षक डॉ. राजेश पटेल के साथ स्वास्थ्य विभाग टीम शुक्रवार को महुली कस्बा के परसौना मोड़ पर चल रहे अवैध पूजा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा । इस दौरान कई खामियां उजागर र्हुइं। कार्रवाई चल ही रही थी कि उसी दौरान अधिकारियों को चकमा देकर भाग रहे संचालक दंपती को करीब आधा किलोमीटर दौड़ाकर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। मौके पर 14 मरीज जांच कराने के लिए मौजूद मिले। सेंटर संचालन संबंधित कोई वैध कागजात मौके पर नहीं मिला। सेंटर पर मिले रजिस्टर पर सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक, आशा बहू, एएनएम, स्टाफ नर्स द्वारा कमीशन के लिए मरीज भेजने की पुष्टि हुईं। अनियमितता मिलने पर तत्काल सेंटर को सील कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में चल रहे अवैध सेंटरों पर तालाबंदी कर संचालक भाग खड़े हुए। एसडीएम ने बताया कि जांच की जा रही है। सेंटर को सील कर दिया गया है।