फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ultrasound facility closed district hospital

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज परेशान

Thu, 26 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
ultrasound facility closed district hospital
जिलाअस्पताल के आल्ट्रासांउड कक्ष में लटक रहा ताला।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन

- रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से मामला बिगड़ा
- प्रतिदिन 40 से 45 लोग अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं अस्पताल में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में तीन दिन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 45 की मरीजों को अल्ट्रासाउंड होता है। अब उन्हें मजबूरी में प्राइवेट में जांच करानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड होता है। अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 45 की संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। वहीं जिला अस्पताल में मंगलवार से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा हुआ है। मरीज दयमंती देवी, जहिरून्निशा, रामकरन आदि का कहना है कि पेट में कुछ समस्या थी जिसके लिए डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी है। यहां पर अल्ट्रासाउंड कराने आए तो पता चला कि बंद है। प्राइवेट में सात सौ से आठ सौ रुपये अल्ट्रासाउंड के लग रहे हैं। ऐसे में बाहर अल्ट्रासाउंड कराना मजबूरी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेडिकोलीगल के लिए आने वाले मरीजों को गोरखपुर और बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए एक रेडियोलाजिस्ट की तैनाती है। वह भी सीएमओ को पत्राचार कर तैनाती कराई गई थी। वह व्यक्तिगत कारण से छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू हो पाएगा। अगर एक और रेडियोलाजिस्ट की तैनाती हो जाती है तो यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए शासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed