{"_id":"62a22d779f8e8040004030b6","slug":"ultimatam-1-khalilabad-news-gkp4397894195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने 748 स्कूलों को दी अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने 748 स्कूलों को दी अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने 748 स्कूलों को दी अंतिम चेतावनी
15 जून तक सूचना न देने पर रोक दी जाएगी स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 2346 स्कूलों को यू डायस पर पांच जून तक सूचना दर्ज करानी थी, लेकिन 748 स्कूलों ने सूचना दर्ज नहीं कराई। बीएसए ने इन स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी की है। 15 जून तक सूचना अपलोड न करने पर स्कूलों का ग्रांट और छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि जिले के सहायता प्राप्त, राजकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से संबंधित स्कूलों को यू डायट पर सूचना देनी थी। जिसमें विद्यालय में कमरों की स्थिति, शिक्षकों की संख्या, मान्यता से संबंधित जानकारी, कर्मचारियों की संख्या, छात्रों की संख्या आदि को दर्ज कराना था। यह कार्य उन्हें 30 मई तक करना था, पर नहीं किया। इसके बाद पांच जून तक का समय दिया गया। फिर भी 748 स्कूलों ने सूचना दर्ज नहीं कराई। बीएसए ने बताया कि जिले में कुल 2346 स्कूलों को सूचना दर्ज करानी थी। जिसमें से 1598 ने ही सूचना दर्ज कराई है। जिन स्कूलों ने सूचना दर्ज नहीं कराई है उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रबंधकों को चेतावनी जारी की गई कि 15 जून तक समस्त सूचना यू डायस पर उपलब्ध न कराने पर उनके विद्यालय के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य ग्रांट को रोक दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी।