फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two years old child death

शौचालय के गढे में गिरा बालक , मौत

Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
two years old child death
शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में जा गिरा दो साल का बीरु
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/ लोहरैया (संतकबीरनगर)। हैंसर विकास खंड के जिगिना गांव में शनिवार को खेलते समय शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था।
जिगिना गांव निवासी संतोष का बेटा बीरु शनिवार को घर के सामे खेल रहा था। इसी दौरान वह शौचालय के खोदे गए गड्ढे में गिर गया। थोड़ी ही देर में मां यशोदा बच्चे को तलाशते हुए घर के बाहर पहुंची। दरवाजे पर बच्चा नहीं दिखा तो वह घबरा गई। यशोदा शौचालय के गड्ढे के पास पहुंची। बच्चे को गड्ढे में गिरा देख यशोदा शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और सीएचसी शनिचरा बाजार ले गए। बच्चे की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि लाभार्थी के खाते में शौचालय की रकम भेजी गई थी। शौचालय का निर्माण चल रहा है। इस वजह से गड्ढे पर ढक्कन नहीं लगा था। उधर, एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी ने कहा कि शौचालय का गड्ढा किसी भी कीमत पर खुला नहीं होना चाहिए। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आमी में डूब कर छठी कक्षा के छात्र की मौत
बखिरा (संतकबीरनगर)। शनिवार को क्षेत्र के सांगठ गांव निवासी कक्षा छठी के छात्र की आमी नदी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज हरिकेश भारती ने बताया कि सांगठ गांव निवासी 14 वर्षीय राजू पुत्र बुचुनू शनिवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान बच्चे आमी नदी के किनारे पहुंच गए। उसी बीच पैर फिसल जाने से राजू नदी में गिर गया और डूब गया। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण ने किशोर को नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता बुचुनू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बेटा राजू सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह में गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed