{"_id":"635d6f220df09c2f2b376308","slug":"two-urban-primary-health-centers-will-open-in-the-district-khalilabad-news-gkp455532014","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व मेंहदावल में खुलने हैं स्वास्थ्य केंद्र
शासन से मंजूरी के बाद किराए का भवन तलाशने में जुटी टीम
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। यह केंद्र खलीलाबाद व मेंहदावल में खुलने हैं। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग के अधिकारी भवन की तलाश में जुट गए हैं।
जनपद में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के कांशीराम आवास परिसर व मगहर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। 50 हजार की आबादी पर एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मानक है। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद की आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में यहां पर एक और नगरीय प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना है।
इसके अलावा मेंहदावल नगर पंचायत में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मंजूरी शासन स्तर से मिली है। अरबन हेल्थ मिशन से जुड़े अधिकारी दिनकर पर्वत, सुरजीत सिंह, बृजेश वर्मा आदि ने खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड पर किराए के भवन में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के लिए भवन की तलाश की। टीम मेंहदावल नगर पंचायत भी गई और भवन की तलाश की। इन नगरीय प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
...
कोट
शासन स्तर से जिले में दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। फिलहाल किराए के भवन में केंद्र संचालित होगा। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
-डॉ. मोहन झा, एसीएमओ