{"_id":"6ae39684da23c52d8006c127","slug":"two-surveys-were-conducted-yet-the-colonys-hopes-remained-unfulfilled-khalilabad-news-c-7-jam1015-1502011-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बार सर्वे हुआ, कॉलोनी की उम्मीदें रह गईं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बार सर्वे हुआ, कॉलोनी की उम्मीदें रह गईं अधूरी
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी का मॉडल-स्रोत प्रशासन
संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय पर आधुनिक सुविधाओं से लैस आवास विकास कॉलोनी का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए मलोरना में 100 एकड़ जमीन चिह्नित की गई और दो बार सर्वे कराया गया लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी का इंतजार है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें टूटने लगी है।
खलीलाबाद-बस्ती हाईवे कि किनारे मलोरना में करीब 100 एकड़ जमीन पर आवास विकास कॉलोनी विकसित बनाने का प्रस्ताव है। नए सिरे से जमीन का सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और आवास विकास निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही थी लेकिन कुछ किसानों ने मलोरना में आवास विकास कॉलोनी बनाने पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि बगल से ही रेलवे लाइन बन रही है, जिससे काफी जमीन चली गई है।
ऐसे में यदि आवास विकास कॉलोनी यहां बनाई गई तो कई किसान भूमिहीन हो सकते हैं। आपत्ति के बाद डीएम ने बैठक कर समस्या के निदान के लिए भूमि की फिर से पैमाइश कराई और इसकी रिपोर्ट आवास विकास बोर्ड को भेजी है लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
वैसे वर्ष 1997 में जनपद का सृजन हुआ और लगातार आबादी भी बढ़ती गई लेकिन जिला मुख्यालय पर अब तक कोई आवास विकास कॉलोनी नहीं बन पाई। इसका फायदा उठाते हुए निजी प्लॉटिंग करने वाले लोग किसानों से जमीन लेकर बिना पंजीकरण के कॉलोनियां बसा रहे हैं। इससे शहर का अव्यवस्थित और बेतरतीब विकास हो रहा है।
इससे पूर्व अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला की अगुवाई में आई टीम ने सर्वे का कार्य किया था। टीम में उप आवास आयुक्त चंदन पटेल, मुख्य वास्तुविद नियोजक संजीव कश्यप, मुख्य अभियंता डीबी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र कुमार राम आदि शामिल थे।
000000000000000000000
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी आवास विकास कॉलोनी
मलोरना में बनने वाली आवास विकास कॉलोनी हाईटेक होगी। इसमें सड़क, पानी, बिजली, सफाई, पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराए जाने की योजना है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे व्यवस्था की जानी है। शहर निवासी जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार आदि ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी बनने से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किफायती दर पर आवास मिल सकेगा।
000000000000000000
मलोरना में आवास विकास कॉलोनी बनाने की प्रस्ताव है। इसका सर्वे कराकर रिपोर्ट भेज दी गई है और किसानों की आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश। एडीएम वित्त एवं राजस्व