{"_id":"6a1f273650023a533a0ab959","slug":"two-state-tax-officials-were-suspended-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151541-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो राज्य कर अधिकारी हुए थे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो राज्य कर अधिकारी हुए थे निलंबित
Wed, 03 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में तैनात दो राज्य कर अधिकारियों पर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) जारी करने और फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोपों के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। राज्य कर अधिकारी सीमा सिंह और सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को शासन ने जुलाई वर्ष 2025 में निलंबित कर दिया था।
जांच में सामने आया था कि बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के 100 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी इनवायस (बिल) जारी किए गए। इस बोगस आईटीसी का लाभ दिलाकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। आरोप था कि संबंधित अधिकारियों की फर्जी फर्मों से मिलीभगत के कारण यह पूरा खेल लंबे समय तक संचालित होता रहा।
विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद शासन ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। शासन ने स्पष्ट किया था कि भ्रष्टाचार और कर चोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।