फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two rail projects will accelerate the development of the district

Sant Kabir Nagar News: जिले के विकास को गति देंगी दो रेल परियोजनाएं

Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two rail projects will accelerate the development of the district
खलीलाबाद - बहराईच रेलमार्ग पर मैनहवा में बन रहे अंडरपास की का​स्टिंग करते हुए कार्यदायी संस्था 
संतकबीरनगर। जिले में रेल परियोजना पर काम चल रहा है। जहां खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराईच रेल मार्ग का काम शुरू हो गया है। वहीं अब मगहर से सरदार नगर तक बाईपास रेल लाइन बिछाई जाएगी। इन दोनों परियोजनाओं से जिले को संजीवनी मिलेगी और यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही व्यापार आदि भी बढ़ेगा। खलीलाबाद बहराईच रेल मार्ग में कई जगहों पर स्टेशन के साथ ही अंडरपास भी बन रहा है। खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल मार्ग के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने के लिए पटरियां गिरा दी गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई जगहों पर जहां पर रेल लाइन जा रही है और वहां सड़क है तो अंडरपास बनाया जा रहा है। इस रेल परियोजना के बनने से उत्तरांचल वासियों को रेल से जुड़ने का सपना साकार हो जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद से बांसी तक पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए जमीन का अधिग्रहण पहले ही हो गया था। लगभग पांच हजार किसानों में 86 प्रतिशत किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है। मखदूमपुर, नंदौर, खुड़जहना में रेल लाइन बिछाने के लिए पटरी गिराई जाने लगी है। रेल निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। गौरा में रेल स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराईच मार्ग करीब 240.26 किमी लंबा होगा। इसमें जनपद के 56 गांव, सिद्धार्थनगर के 93, बलरामपुर के 65, श्रावस्ती के 30 और बहराइच के 19 गांवों से होकर रेलवे लाइन गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed