फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two persons elected bloc president of pradhan sangh

सेमरियावां में प्रधान संघ के दो ब्लॉक अध्यक्ष बने

Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
two persons elected bloc president of pradhan sangh
सेमरियावां में प्रधान संघ के दो ब्लॉक अध्यक्ष बने
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधान संघ के दो संगठन बनाए गए। दोनों संगठनों ने अपने-अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और संरक्षक का चुनाव किया।
ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इस दौरान देवरिया लाल के साजिद खान, सौरहा सिंहोरवा से फैयाज अहमद, तिलजा के प्रधान इनामुल्लाह और चोरहा के प्रधान प्रतिनिधि महफूज अहमद ने प्रधान अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। इसके बाद अपनी प्राथमिकताएं बताकर अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार बताया। इसके बाद कुछ लोगों ने साजिद खान के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद कुछ लोगों ने इनामुल्लाह के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद साजिद खान को अधिकांश प्रधानों ने माला पहनाकर अध्यक्ष पद का समर्थन दिया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के साजिद खान, संरक्षक पद के लिए सेहुड़ा के प्रधान अफजाल अहमद को सर्व सम्मति से चुना गया। बुढ़ाननगर के प्रधान अब्दुल हकीम, जातेडीहा दुबौलिया के प्रधान नसीमुद्दीन, बजहरा प्रधान सादिका खातून, उमिला के प्रधान रूदल यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए चमरसन प्रधान शिवराम, कोषाध्यक्ष पद के पिपरा हसन प्रधान शरीकुन्निशा को चुना गया। मीडिया प्रभारी दशावां की प्रधान आरती देवी को चुना गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, संजय सिंह, मुश्ताक अहमद, इम्तियाज अहमद, तैयब, ओ इल्ताफुर्हमान, अदील अहमद, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानों ने असहमति जताई
सेमरियावां। मनमाना निर्वाचन पर कुछ नाराज प्रधानों ने असहमति जताई और प्रदर्शन किया। नाराज प्रधानों ने अलग से एक संगठन खड़ा कर दिया। इस संगठन में तिलजा प्रधान मो इनामुल्लाह कुरैशी को अध्यक्ष और सौरहा सिंहोरवा प्रधान फैयाज हुसैन, सेमरियावां प्रधान अबरार अहमद, चोरहा प्रधान प्रतिनिधि महफूज अहमद, सोनौरा गौसी प्रधान प्रतिनिधि अरशद हुसैन को उपाध्यक्ष और चिउटना प्रधान मो इस्ममाइल को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार को महामंत्री, रमजान अली व अब्दुल कलाम को मंत्री चुना गया है। इस दौरान मो शफीक, जावेद अहमद, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed