फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two party fight in land matter

जमीन संबंधी विवाद में चले ईंट -पत्थर, हवाई फायरिंग से दहशत

Sat, 29 Feb 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
two party fight in land matter
लखनापार गांव में स्थित एक घर पर किया गया पथराव। - फोटो : KHALILABAD
जमीन संबंधी विवाद में चले ईंट -पत्थर, हवाई फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

- मारपीट की घटना में दो लोग घायल, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो पुलिस के हाथ लगा
- दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे हवाई फायरिंग का आरोप
- प्रधान पति समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के लखनापार गांव में शनिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है। सूचना पर एसडीएम और एसओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रधान पति समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना से गांव में तनाव है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्रीकृष्ण पाल और प्रधानप ति सूरज पाल के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। शनिवार को विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने हो गए। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चले। हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रधान पति सूरज पाल का आरोप है कि घर के बगल में स्थित जमीन में उनके अलावा पट्टीदार हरिकेश पाल, प्रभात पाल का नाम दर्ज है। जिस पर उन्होंने नीव भी चलाई है। शनिवार को इस जमीन पर उनके साथ परिजन साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान श्री कृष्ण पाल का पुत्र आदित्य पाल अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे और गाली गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड अवैध असलहे से फायरिंग भी हुई। जबकि श्री कृष्ण पाल के पुत्र आदित्य पाल का आरोप है कि घर के बगल में स्थित जमीन संयुक्त रूप से है। जिसमें सूरज पाल, हरिकेश, प्रभात तथा श्रीकृष्ण पाल, रुद्र पाल व विजय पाल का हिस्सा है, लेकिन बटवारा नही हुआ है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार को विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर सूरज पाल आदि निर्माण करवा रहे थे। जब परिजनों के साथ रोकने पहुंचा तो ये लोग गाली देते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। आरोप है कि लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। ईंट-पत्थर फेंकने से उन्हें चोटें आई। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार और एसओ प्रदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से प्रधान पति समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रधान पति पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के आदित्य पाल ने मोबाइल में कैद की हुई वीडियो पुलिस को सौंपा। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया लखनापार में विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से ईंट पत्थर चलाए गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई वीडियो क्लिप को खंगाला जा रहा है। वैसे अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नही दी है। पूर्व में 11 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद किया गया था। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed