फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two killed in road accident in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में हादसा: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 08 Dec 2022 04:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा।
संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

घोरही निवासी नीरज और विशाल की मौत से गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव गांव पर पहुंचा वैसे ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। जबकि विशाल अविवाहित था। 

विज्ञापन
Two killed in road accident in sant kabir nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में बुधवार रात महुली क्षेत्र के कटका गांव के पास बाइक से बरात से घर लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना से पीड़ितों के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के घोरही निवासी 24 वर्षीय नीरज पुत्र सरवन और 18 वर्षीय विशाल पुत्र दिनेश दोनों दोस्त थे। दोनों युवक जिला अस्पताल खलीलाबाद में संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। बुधवार की देर शाम नीरज और विशाल बाइक से दोस्त की बरात में गोरखपुर जिले के हदपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


बरात गोरखपुर जिले के ही बिगही से आई थी। बरात में शामिल होने के बाद देर रात दोनों घर लौट रहे थे। अभी महुली क्षेत्र के मैनसिर-मोलनापुर मार्ग पर कटका गांव के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नीरज और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊा भेजवा। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


दोस्तों की मौत से गांव में छाया मातम
घोरही निवासी नीरज और विशाल की मौत से गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव गांव पर पहुंचा वैसे ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। जबकि विशाल अविवाहित था। मृतक नीरज के पिता सरवन कृषि विभाग में कर्मी है। जबकि विशाल के पिता दिनेश दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। नीरज की मौत से पत्नी अपने मासूम बच्चे प्रियांशु को गोद में लेकर रो रही थी। गांव के लोग भी गमगीन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed